रेलवे ने 3 मार्च तक रद्द की ये 14 गाड़ियां

Edited By Vatika,Updated: 01 Feb, 2021 12:58 PM

railways canceled these 14 vehicles till 3 march

उत्तर रेलवे द्वारा विशेष मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को कोहरे के मौसम के दौरान 16 दिसम्बर से 31 जनवरी तक अस्थाई रद्द व अनेक ट्रेनों के संचालन के फेरों में कटौती की गई थी।

जैतो( रघुनंदन पराशर): उत्तर रेलवे द्वारा विशेष मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को कोहरे के मौसम के दौरान 16 दिसम्बर से 31 जनवरी तक अस्थाई रद्द व अनेक ट्रेनों के संचालन के फेरों में कटौती की गई थी।

 

सूत्रों के अनुसार अब रेल मंत्रालय ने 14 विशेष मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के निरस्तीकरण व फेरों में कटौती की तारीखों में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है , जिन ट्रेनों का रद्दीकरण किया गया है उनमें ट्रेन संख्या 09611 अजमेर - अमृतसर एक्सप्रेस स्पैशल 4 फरवरी से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी जबकि ट्रेन संख्या 09614 अमृतसर- अजमेर एक्सप्रेस स्पैशल 6 से 28 फरवरी तक, 05933 डिब्रूगढ़ - अमृतसर एक्सप्रेस स्पैशल 2 से 23 फरवरी, 05934 अमृतसर - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस स्पैशल 5 से 26  फरवरी, ट्रेन संख्या 05909 डिब्रूगढ़ - लालगढ़ एक्सप्रेस स्पैशल वाया डबवाली - बठिंडा- जाखल 1 से 28 फरवरी तक, 05910 लालगढ़ - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस स्पैशल 4 से 3 मार्च तक, 02357 कोलकाता - अमृतसर एक्सप्रेस स्पैशल 2 से 27 से फरवरी और ट्रेन संख्या 02358 अमृतसर - कोलकाता एक्सप्रेस स्पैशल 4 से 1 मार्च तक रद्द रहेंगी। रेलवे ने जिन 30 ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है उनमें ट्रेन संख्या 03307 धनबाद - फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस स्पैशल की प्रत्येक गुरुवार को 4 से 25 फरवरी तक कटौती रहेगी जबकि ट्रेन संख्या 03308 फिरोजपुर - धनबाद एक्सप्रेस स्पैशल की प्रत्येक शनिवार को कटौती रहेगी। यह कटौती 6 से 27 फरवरी तक जारी रहेगी। इनके अलावा 28 एक्सप्रेस स्पैशल ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!