Edited By Vatika,Updated: 10 Apr, 2026 10:17 AM

मुंडियां इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वन विभाग की टीम ने
लुधियाना(राज): मुंडियां इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वन विभाग की टीम ने एक पिज्जा शॉप पर छापेमारी कर वन्य जीवों की तस्करी के मामले का पर्दाफाश किया। वाइल्ड लाइफ रेंज लुधियाना (नीलों) के वन रेंज अफसर नरिंदर सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है।
गैर-कानूनी तरीके से दुकान में रखा था कैद
मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने मुंडियां स्थित 'पिज्जा लवर्स शॉप' (कुनाल कॉलोनी) पर अचानक रेड की। इस दुकान का मालिक इंद्रजीत सिंह है। इस दौरान दुकान के अंदर सेने अंदर से प्रतिबंधित प्रजाति के 2 इंडियन रूफ्ड टर्टल (Indian Roofed Turtle) और एक टैग्ड टर्टल बरामद किए गए। आरोपी ने इन बेजुबान जीवों को बेहद ही गैर-कानूनी तरीके से दुकान में कैद कर रखा था।
मौके पर पहुंच कर कछुओं को लिया कब्जे में
वन रेंज अफसर नरिंदर सिंह ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत इन प्रजातियों को पालना या व्यापार करना सख्त मना है। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कछुओं को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी दुकानदार इंद्रजीत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि आरोपी इन कछुओं को कहां से लाया था और क्या वह इनका इस्तेमाल किसी तरह के अंधविश्वास या तस्करी के लिए कर रहा था।