कम्युनिटी हाल में चल रहा थी जिस्मफरोशी, आपत्तिजनक हालत में मिले 2 लड़कियों सहित 3 ग्राहक

Edited By Vatika,Updated: 08 Aug, 2020 11:48 AM

racket on in the community hall

नगर थाना नंबर 1 की पुलिस ने एस.एस.पी. फाजिल्का हरजीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर नगर के केंद्र में स्थित सरकारी कम्युनिटी हाल (अबोहर पैलेस) में देह व्यापार का

अबोहरः नगर थाना नंबर 1 की पुलिस ने एस.एस.पी. फाजिल्का हरजीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर नगर के केंद्र में स्थित सरकारी कम्युनिटी हाल (अबोहर पैलेस) में देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में पैलेस के संचालक राजिंद्र उर्फ कामा सेतिया सहित 7 लोगों को काबू किया है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि अबोहर पैलेस में पैलेस का संचालक राम सेतिया अपने साथियों सहित पिछले 4 माह से अलग-अलग शहरों से लड़कियों को यहां लाकर सैक्स रैकेट चला रहा है। सूत्रों से पता चला है कि सैक्स रैकेट चलाने वाले लोग ग्राहकों से 2000 से लेकर 20000 तक वसूल करते थे। 

गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना 1 के प्रभारी अंग्रेज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारकर कुलदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी सिविल लाइन फाजिल्का, सहित राम पुत्र नत्थु राम निवासी गांव खुईखेड़ा, शशि कुमा भांभू निवासी गांव बोदीवाला पित्था, परविंद्र कौर पत्नी नरविंद्र सिंह, सिमरनजीत कौर पुत्री बलविंद्र सिंह व पैलेस के संचायक राजिंद्र सेतिया, मेनेजर हैप्पी सिंह को काबू कर केस दर्ज कर लिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!