Canada में पंजाबी युवक की चमकी किस्मत, 200 करोड़ की लॉटरी जीती!

Edited By Kamini,Updated: 29 Sep, 2026 12:32 PM

punjabi youth wins lottery in canada

पंजाबी युवक की कनाडा में रातों-रात किस्तम चमक गई।

पंजाब डेस्क: पंजाबी युवक की कनाडा में रातों-रात किस्मत चमक गई। जानकारी के अनुसार, कनाडा के सरी शहर में रहने वाले पंजाबी युवक अमृतपाल सिंह ने 23 सितंबर 2026 को 'लोट्टो 6/49 गोल्ड बॉल जैकपॉट' के ड्रॉ में 32 मिलियन कैनेडियन डॉलर (लगभग 2,16,76,31,360.00) 200 करोड़ का बड़ा ईनाम जीता है।

अमृतपाल ने यह ईनाम का टिकट सरी में 152 स्ट्रीट और 104 एवेन्यू पर मौजूद 7-इलेवन स्टोर से खरीदा था। दिन भर काम करने के बाद, वह अपना दिमाग फ्रेश करने के लिए व्हाइट रॉक गए, जहां उन्होंने 'BCLC Lotto! मोबाइल ऐप' से अपना टिकट स्कैन और चेक किया। शुरू में, अमृतपाल ने गलती से प्राइज अमाउंट 32,000 डॉलर पढ़ लिया था। कन्फर्म करने के लिए, उन्होंने दूसरे फ़ोन पर टिकट चेक किया, जिसके बाद उन्हें पता चला कि यह $32,000 नहीं बल्कि $32 मिलियन का जैकपॉट था। अपनी खुशी जाहिर करते हुए अमृतपाल ने कहा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा! मैं बहुत खुश हूं और यह इनाम मेरी जिंदगी बदल देगा।"

इस बड़ी रकम के इस्तेमाल के बारे में बात करते हुए अमृतपाल ने कहा कि वह अभी फैसला करने में समय ले रहे हैं, लेकिन उनका प्लान अपने माता-पिता और बहन की पैसे से मदद करना, एक नया घर और कुछ गाड़ियां खरीदना है, जिसमें उनकी सपनों की कार 'डॉज चैलेंजर' भी शामिल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!