कनाडा में बेअदबी : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सत्कार को लेकर बवाल, सरी में 3 दिन से धरना

Edited By Urmila,Updated: 25 Sep, 2026 01:48 PM

sacrilege in canada

कनाडा के सरी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को गाड़ी की डिक्की में रखकर टोरंटो ले जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

पंजाब डेस्क : कनाडा के सरी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को गाड़ी की डिक्की में रखकर टोरंटो ले जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सिख संगत ने इस मामले में गुरुद्वारा प्रबंधन पर गुरु साहिब की मर्यादा और सत्कार का पालन न करने के आरोप लगाए हैं। घटना के विरोध में संगत द्वारा गुरुद्वारा सिंह सभा, 132 स्ट्रीट के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है और मामले की जांच की मांग उठाई गई है।

जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले भारत से 225 पावन स्वरूप कनाडा भेजे गए थे, जिन्हें अलग-अलग गुरुद्वारों में विराजमान किया जाना था। इन्हीं में से एक पावन स्वरूप को सरी से टोरंटो भेजने की तैयारी की जा रही थी। आरोप है कि 21 सितंबर को स्वरूप को एक कार की डिक्की में रखा जा रहा था। इसी दौरान कुछ सिख संगत मौके पर पहुंच गई और उन्होंने इसका विरोध किया।

संगत का आरोप है कि जिस वाहन में पावन स्वरूप को रखा गया, उसकी डिक्की में जूते-चप्पल और अन्य सामान भी मौजूद था। इसके अलावा स्वरूप को ले जाने के दौरान पांच प्यारों की अगुवाई और चंदोआ साहिब जैसी मर्यादित व्यवस्थाएं भी नहीं की गई थीं। मौके पर पहुंचे लोगों ने इसे गुरु साहिब के सत्कार से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए आपत्ति जताई।  सरी निवासी सरबत ढिल्लों के मुताबिक, पावन स्वरूप को पालकी साहिब और निर्धारित मर्यादा के अनुसार टोरंटो रवाना किया जाना चाहिए था। उनका कहना है कि संगत ने जब वाहन की स्थिति देखी तो मामले पर विरोध जताया और प्रबंधन से जवाब मांगा।

canda Gurdwara

तीन दिन से धरना, प्रबंधन से माफी की मांग

घटना के बाद सिख संगत द्वारा गुरुद्वारा सिंह सभा के बाहर धरना दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि प्रबंधन की ओर से मर्यादा का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संगत ने एसजीपीसी से भी मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। प्रदर्शन कर रही संगत का कहना है कि भविष्य में पावन स्वरूपों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते समय सिख रहत मर्यादा और गुरु साहिब के सत्कार का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

गुरुद्वारा प्रबंधन से जवाब और कार्रवाई की मांग

मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। ज्ञानी तेजबीर सिंह ने गुरुद्वारा सिंह सभा सरी के प्रबंधकों से कथित लापरवाही पर संगत से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने पावन स्वरूपों की सेवा-संभाल और उनसे जुड़े अन्य मामलों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल संगत की ओर से पूरे मामले की जांच करवाने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की जा रही है। घटना को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!