पंजाब के इन जिलों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया तूफान-आंधी का Alert

Edited By Kamini,Updated: 19 Jun, 2025 09:46 AM

punjab weather alert

पंजाब में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले 1-2 दिनों से तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है, जो एक समय 47 डिग्री से अधिक हो गया था। वहीं अगर आज बात करें तो सुबह से ही कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम  विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट भी जारी किया है और आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना भी जताई है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में तूफान-आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, विभाग ने 20 जून के लिए 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 21 और 22 जून को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही रविवार को पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का और बठिंडा को छोड़कर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, उपरोक्त 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन बाकी जिलों में बिजली, हवा और तूफान की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!