गर्मी से परेशान लोगों को मिली राहत! मौसम को लेकर अलर्ट जारी

Edited By Kalash,Updated: 30 Apr, 2026 06:02 PM

punjab weather alert

पंजाब के लोगों को आज उस समय भीषण गर्मी से राहत मिली जब कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ ओले गिरे।

डेरा बस्सी (गुरजीत): पंजाब के लोगों को आज उस समय भीषण गर्मी से राहत मिली जब कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ ओले गिरे। बीते दिन से ही राज्य में कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल रही थी पर आज सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए रहे और दोपहर में कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इसके अलावा मोहाली के लालड़ू में स्थित जसधना कलां गांव में दोपहर के समय मोटे-मोटे ओले गिरे, जिससे गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।

मोहाली जिले के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी भारी बारिश हुई और आसमान में बादल छाए हुए है। इसके अलावा ठंडी हवाएं चल रही हैं। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने राज्य में बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस समय पाकिस्तान और कश्मीर के आसपास एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इससे राज्य और आस-पास के इलाकों में मौसम बदल गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!