Chandigarh में Heatwave को लेकर जारी हुई Advisory, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया Alert

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Apr, 2026 02:50 PM

heatwave alert in chandigarh

हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि लोग ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

चंडीगढ़: शहर में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल महीने में ही लोगों का दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट ने हीटवेव को लेकर खास एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से अलर्ट रहने और अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की अपील की है।

हाइड्रेटेड रहें

हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि लोगों का हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। उन्हें ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। डिपार्टमेंट ने नींबू पानी, लस्सी और दूसरे नेचुरल ड्रिंक्स पीने की सलाह दी है ताकि शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेटेड रखा जा सके।

दोपहर में बाहर जाने से बचें

एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि तेज धूप में, खासकर दोपहर में, बाहर जाने से बचना चाहिए। अगर आपको किसी जरूरी काम से बाहर जाना ही पड़े, तो सिर ढककर रखें और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें।

बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें

प्रशासन ने लोगों को बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों का खास ख्याल रखने की हिदायत दी है। इस ग्रुप पर हीटवेव का सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक इन सावधानियों को अपनाकर लोग गर्मी के बुरे असर से बच सकते हैं और हेल्दी रह सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!