Edited By Vatika,Updated: 28 Apr, 2026 12:03 PM

पंजाब में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार तड़के मौसम ने करवट बदल ली।
पंजाब डेस्क: पंजाब में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार तड़के मौसम ने करवट बदल ली। इसके चलते लगभग पूरे पंजाब में बादल छाने के बाद कऊ जिलों में बारिश हुई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है।
28-29 तारीख को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक पटियाला शहर में सुबह 8:30 बजे तक 8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी तरह गुरदासपुर में 7.8 मिमी, लुधियाना में 4.2 मिमी, मोहाली में 2 मिमी, जबकि नवांशहर, चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर और अन्य कई शहरों में भी बारिश हुई। दूसरी ओर, मौसम विभाग ने 28 और 29 तारीख को पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट
इसके साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। विभाग ने इन दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, ऊपरी वायुमंडल में पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं का सिस्टम सक्रिय है, जो उत्तरी भारत (खासतौर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर) से गुजर रहा है। इसी कारण गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बढ़ गई है।