Punjab : रिश्वतखोरी के मामले में जे.ई. के खिलाफ विजिलैंस का Action

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Aug, 2024 08:42 PM

punjab vigilance takes action against je in bribery case

विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज ने पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय अबोहर डिवीजन-3 में तैनात जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) पवन कुमार के खिलाफ कथित रूप में 11,500 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

फिरोजपुर : विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज ने पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय अबोहर डिवीजन-3 में तैनात जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) पवन कुमार के खिलाफ कथित रूप में 11,500 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। यह जानकारी देते हुए विजिलैंस ब्यूरो फिरोजपुर के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला फाजिल्का जिले के अबोहर शहर निवासी शुभम तनेजा द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार निरोधक एक्शन लाइन में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पी.एस.पी.सी.एल.के उक्त कर्मचारी ने उसकी फैक्ट्री के बिजली मीटर में खराबी के कारण अतिरिक्त बिल न लेने के बदले में 2 से अढाई लाख रुपए की रिश्वत की मांग की और कहा कि अन्यथा लगभग 15/20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस जेई ने उसे पीएसपीसीएल कार्यालय में अपने परिचित सुनील कुमार के बैंक खाते में 2 लाख रुपए की जुर्माना राशि जमा करवाने के लिए कहा, जिसे उसने जनवरी 2024 में जमा कर दिया था। इसके ईलावा उक्त जे.ई. ने शिकायतकर्ता से अपने गूगल पे अकाऊंट में 11,500 रुपए ट्रांसफर करवाए और 13,500 रुपए नकद रिश्वत के तौर पर कैश लिए।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान पीएसपीसीएल कर्मचारी द्वारा 11,500 रुपए रिश्वत लेने का आरोप सही पाया गया। इस संबंध में उक्त जेई के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!