Punjab: घर में सो रहा था परिवार, अचानक हो गया Blast

Edited By Vatika,Updated: 17 Jul, 2024 04:25 PM

punjab the family was sleeping in the house suddenly there was a blast

पता चला है कि इस धमाके से करीब अढ़ाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

बटाला: कादियां के गांव भैणी बांगर में देर रात एक घर में धमाका होने से भगदड़ मच गई।  

इस संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के सदस्य कमलजीत सिंह घुम्मन और उनके बेटे दिलबाग सिंह घुम्मन ने बताया कि पूरा परिवार घर में सो रहा था और अचानक रसोई में धमाका हो गया। परिवार के सदस्य जान-बचाकर इधर-उधर भागने लग पड़ा।  इसी बीच उन्होंने देखा तो किचन में रखे फ्रिज में आग लगी हुई थी और फ्रिज में ब्लास्ट होने के कारण किचन का सारा सामान जलकर राख हो गया था। उन्होंने बताया कि पूरे परिवार की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पता चला है कि इस धमाके से करीब अढ़ाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!