Edited By Kamini,Updated: 07 Aug, 2025 12:04 PM

पंजाब पुलिस के एएसआई का रिटायरमेंट के दौरान हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।
तरनतारन : पंजाब पुलिस के एएसआई का रिटायरमेंट के दौरान हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। रिटायरमेंट के बाद सामने आया है कि, एएसआई फर्जी दस्तावेज के आधार पंजाब पुलिस में भर्ती हुआ था। पंजाब पुलिस में भर्ती होने के दौरान गलत उम्र बताकर नौकरी पाने के मामले में सिटी थाना तरनतारन की पुलिस ने एक रिटायर्ड एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में करनैल सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी धराड़ ने बताया कि एएसआई अनोख सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी धराड़ ने वर्ष 1980-81 में सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल संगोवाल (जालंधर) से 10वीं की पढ़ाई की है। स्कूल रिकॉर्ड में उसकी जन्मतिथि 20-05-1962 दर्ज है, जबकि अनोख सिंह ने पंजाब पुलिस में भर्ती होने के लिए अपनी उम्र 20-05-1965 बताकर नौकरी हासिल की थी। ऐसा करके उसने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस के साथ धोखाधड़ी की है। बताया जा रहा है कि, अनोख सिंह 2022 में रिटायर्ड हुए थे।
एएसआई ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से की है। इस संबंध में एएसआई गुरभेज सिंह ने बताया कि जांच के बाद एएसआई अनोख सिंह के खिलाफ मुकदमा नंबर 182 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता ने सारे सबूत इकट्ठा करके एसएसपी तरनतारन को दे दिए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here