शहर में अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, अवैध बन रही बिल्डिंग को किया ध्वस्त

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Apr, 2026 09:15 PM

strict action against illegal constructions in the city

नगर सुधार ट्रस्ट ने शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ट्रस्ट की टीम ने किरण कॉलोनी 97 एकड स्कीम चर्च के पास बिना मंजूरशुदा नक्शे के बन रही एक बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई ट्रस्ट के अधिकारी अमनदीप...

अमृतसर (कमल): नगर सुधार ट्रस्ट ने शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ट्रस्ट की टीम ने किरण कॉलोनी 97 एकड स्कीम चर्च के पास बिना मंजूरशुदा नक्शे के बन रही एक बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई ट्रस्ट के अधिकारी अमनदीप सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें मौके पर भारी स्टाफ और मशीनरी तैनात रही।

जानकारी के अनुसार संबंधित बिल्डिंग का नक्शा ट्रस्ट से पास नहीं करवाया गया था, जिसके बावजूद निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था। ट्रस्ट ने पहले भी संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर निर्माण रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेशों की अनदेखी करते हुए काम जारी रखा गया। इसके बाद ट्रस्ट ने सख्ती दिखाते हुए यह कार्रवाई अमल में लाई।

एक्स.ई.एन. अमनदीप सिंह ने मीडिया से कहा कि शहर में किसी भी कीमत पर ट्रस्ट आपनी स्कीमों मे अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना मंजूरशुदा नक्शे के बन रही इमारतों को तुरंत प्रभाव से रोका जाएगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें गिराया भी जाएगा। नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर सुधार ट्रस्ट की टीम लगातार विभिन्न इलाकों में निरीक्षण कर रही है, ताकि अवैध निर्माणों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!