पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को Airport से किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Edited By Kalash,Updated: 14 Sep, 2024 11:55 AM

punjab police arrested amritpal singh from airport

अमृतपाल सिंह हत्या, हत्या के प्रयास, नशीले पदार्थों की तस्करी और असला एक्ट सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल है।

पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर अमृतपाल सिंह निवासी गांव भोमा, पी.एस. घुम्मन जो कि कई गंभीर अपराधिक मामलों में शामिल है को ऑस्ट्रिया से भारत डिपोर्ट करवा कर हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अमृतपाल सिंह एक भगोड़ा है जो ऑस्ट्रिया में अवैध रूप से रह रहा था। उसे पंजाब पुलिस ने 13.09.2024 को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे नई दिल्ली से हिरासत में लिया है। 

अमृतपाल सिंह हत्या, हत्या के प्रयास, नशीले पदार्थों की तस्करी और असला एक्ट सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल है। उक्त आरोपी की पिछले लंबे समय से पंजाब पुलिस को तलाश थी। अब पुलिस ने उसे हिरासत में ले कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!