पंजाब में डगमगाया Law And Order: कहीं चल रही गोलियां, तो कहीं लुटेरे मचा रहे तांडव

Edited By Vatika,Updated: 20 May, 2022 12:44 PM

punjab law and order

आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के बाद

लुधियाना(राज): आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के बाद शहर का लॉ एंड ऑर्डर डगमगा गया है। लॉ एंड ऑर्डर मैंटेन करने में लुधियाना पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है। हाल यह है कि शहर में कहीं सरेआम गोलियां चल रही हैं, तो कहीं पर लुटेरे तांडव मचा रहे हैं। ऐसे में लगातार हो रही वारदातों से महानगर निवासी खौफजदा हो गए हैं।

अगर एक महीने की बात की जाए तो शहर में कई फायरिंग, लूट और हत्याएं हो चुकी है जबकि स्नैचिंग की वारदातें तो आम हो गई हैं। हालांकि इनमें कई केस हल हो चुके हैं लेकिन फिर भी शहर के लोगों का पुलिस की कार्यप्रणाली पर से विश्वास उठता जा रहा है। दरअसल बुधवार को पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने सभी जी.ओज और एस.एच.ओज से मीटिंग की थी जिसमें शहर में बढ़ रहे क्राइम को कंट्रोल करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नशा तस्करों पर नकेल कसने की हिदायतें दी गई थी। हिदायतें मिलने के बाद हर थाने की पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों पर नाके लगाकर दोपहिया और चौपहिया वाहनों की तलाशी तथा दस्तावेज चैक करने शुरू कर दिए थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि चोर-लुटेरे अब उनसे एक कदम आगे सोचते हैं। जब डेढ़-दो घंटे बाद पुलिस का नाका खत्म हो गया और सारी पुलिस अपने-अपने घर चली गई तो लुटेरों ने अपना काम शुरू किया। डाबा इलाके में लुटेरों ने एक परिवार को बंधक बनाकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।

ये हैं कुछ दिनों में हुई लूट, फायरिंग और हत्या के मामले

  • टिब्बा के पुनीत नगर में केक काटने से रोकने पर युवकों ने परिवार पर चलाई गोलियां।
  •  टिब्बा के न्यू शक्ति नगर में बाइक साइड करने को लेकर परिवार पर फायरिंग।
  • ​​समराला चौक के निकट पैट्रोल डलवाने आए युवक पर एक्टिवा सवार ने किए फायर।
  •  ढोलेवाल चौक के निकट युवक पर फायर कर और चाकू मार फरार हुआ युवक।
  • बी.आर.एस. नगर में घर में घुसकर दम्पति की निर्मम हत्या, हल हुई।
  • सलेम टाबरी इलाके में 10 साल के बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या, हल हुई।
  •  फोकल प्वाइंट इलाके में फैक्टरी में फायरिंग कर 15 लाख की लूट।
  • मनी एक्चेंजर से गन प्वाइंट पर साढ़े चारलाख रुपए की लूट।
  •  शिमलापुरी इलाके में मनी एक्चेंजर से गन प्वाइंट पर 11 लाख लूटे, हल हुई।
  • टिब्बा के इलाके में युवक की हत्या कर शव टुकड़े कर फैंका, हल हुई।
  •  गैंगस्टर बाड़ेवालिया ने गन प्वाइंट पर युवक को बधंक बनाकर मांगी फिरौती।
  •  परिवार को बेहोश कर नेपाली नौकरों ने घर से लाखों कैश और गहने लूटे।
  • नशा तस्कर को पकड़ने गई एस.टी.एफ. की टीम पर फायरिंग।रिटायर्ड ए.आई.जी. की मां को बेहोश कर नेपाली नौकरों ने की लूट।
  • हैबोवाल इलाके में स्कूल के बाहर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां।
  • हार्डीज वर्ल्ड के पास गन प्वाइंट पर कार लूटी, हल हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!