नए साल पर पंजाब सरकार का बुजुर्गों के लिए ऐलान, इस तारीख से शुरू हो रही...

Edited By Vatika,Updated: 01 Jan, 2026 05:06 PM

punjab government s big announcement for the elderly on new year

मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बुज़ुर्गों की भलाई, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सु

पंजाब डेस्कः मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बुज़ुर्गों की भलाई, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने घोषणा की कि राज्य-स्तरीय अभियान “हमारे बुज़ुर्ग, हमारा मान” की शुरुआत 16 जनवरी से ज़िला एस.ए.एस. नगर (मोहाली) से की जाएगी।

पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि हर वर्ष 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बुज़ुर्ग दिवस मनाया जाता है और इसी के तहत वर्ष 2023 से यह अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2023 में लगाए गए शिविरों के दौरान 20,110 बुज़ुर्गों का पंजीकरण किया गया, जिनमें आंखों की जांच, ईएनटी जांच, मोतियाबिंद सर्जरी की जांच, चश्मों का वितरण, पेंशन फॉर्म, सीनियर सिटीजन कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2026 में भी यह अभियान पूरे पंजाब में ज़िला-स्तरीय शिविरों के माध्यम से चलाया जाएगा। इन शिविरों में बुज़ुर्गों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, मोतियाबिंद सर्जरी, जेरियाट्रिक जांच, ईएनटी जांच, योग सत्र, कानूनी जागरूकता और अन्य आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी।

डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बुज़ुर्गों की भलाई के लिए 786.83 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत निःशुल्क मेडिकल कैंप, एनसीडी व डिमेंशिया स्क्रीनिंग, जेरियाट्रिक केयरगिवर्स का प्रशिक्षण और राज्य-स्तरीय मीडिया व जागरूकता अभियान शामिल हैं। इसके अलावा बुज़ुर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14567 भी संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुज़ुर्गों की स्वास्थ्य सेवाओं, ओल्ड एज होम्स, डे-केयर सेंटरों और जागरूकता अभियानों के लिए कुल लगभग 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत बुज़ुर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी प्रावधान लागू हैं और मेंटेनेंस व अपीलेट ट्रिब्यूनल के माध्यम से हजारों मामलों का निपटारा किया जा चुका है। मंत्री ने आगे बताया कि वर्ष 2025-26 में 14 ज़िलों के ओल्ड एज होम्स को 6.82 करोड़ रुपये की ग्रांट दी जाएगी, जबकि बरनाला और मानसा के डे-केयर सेंटरों को 2.5 लाख रुपये प्रति केंद्र की सहायता मिलेगी। साथ ही ज़िला मानसा में 72 बिस्तरों वाले सरकारी वृद्धाश्रम का उद्घाटन 10 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किया जाएगा। अंत में डॉ. बलजीत कौर ने बुज़ुर्गों और उनके परिवारों से अपील की कि वे ज़िला-स्तरीय शिविरों में भाग लेकर पंजाब सरकार की निःशुल्क सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!