Punjab : होशियारपुर का दौरा करेंगे CM Mann, जानें कब और क्यों ?

Edited By Kamini,Updated: 04 Sep, 2024 07:00 PM

punjab cm mann will visit hoshiarpur

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर के दौरे पर जा रहे हैं।

होशियारपुर : पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर के दौरे पर जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कल शिक्षक दिवस (Teacher Day) के अवसर पर पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा होशियारपुर में आयोजित किए जा रहे शिक्षक राज्य पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीजीएसई पंजाब विजय बुबलानी, कमल किशोर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब और जिला योजना बोर्ड होशियारपुर की चेयरमैन मैडम करमजीत कौर ने बताया कि होशियारपुर सिटी सेंटर नजदीक सर्विसेज क्लब में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान सुबह 11 बजे पहुंचकर शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी विशेष रूप से पहुंचेंगे और पंजाब भर से कई शिक्षक भी इस कार्यक्रम का विशेष हिस्सा बनेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!