Edited By Kamini,Updated: 08 Sep, 2026 12:51 PM

बेखौफ चोरों ने पूरे सैनिक के घर को निशाना बनाया है।
तलवाड़ा (जोशी): बेखौफ चोरों ने पूरे सैनिक के घर को निशाना बनाया है। पुलिस स्टेशन तलवाड़ा के अधीन पड़ते गांव बह नंगल में चोरों द्वारा एक पूर्व सैनिक के घर को निशाना बनाकर सोने के गहने और नकदी चोरी करने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में तलवाड़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पूर्व सैनिक राकेश कुमार पुत्र वजीर सिंह निवासी बह नंगल ने बताया कि 4 सितम्बर की रात को वे, उनकी पत्नी सुषमा देवी और माता रोशनी देवी खाना खाने के बाद सो गए थे। अगले दिन, 5 सितंबर को सुबह करीब 4 बजे जब वे उठे तो देखा कि चोरों ने स्टोर की खिड़की की पिछली ग्रिल उखाड़कर अंदर प्रवेश किया था।
चोरों ने स्टोर में रखी पेटियों, ट्रंकों और घर के बाकी कमरों का सामान अस्त-व्यस्त किया हुआ था। जब सामान की जांच की गई तो पेटियों और ट्रंकों में रखे सोने के गहने और नकदी गायब थी। तलवाड़ा पुलिस ने राकेश कुमार के बयानों के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here