PSTET 2026 : 15 मार्च  को ही होगी PSTET परीक्षा, शिक्षा विभाग ने किया स्पष्ट

Edited By Vatika,Updated: 16 Jan, 2026 03:51 PM

pstet 2026

पंजाब में पीएसटीईटी (Punjab State Teacher Eligibility Test) को लेकर चल

चंडीगढ़:  स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली पंजाब राज्य अध्यापक योग्यता परीक्षा (PSTET) की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए SCERT के एक प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.ssapunjab.org पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश देख सकते हैं।

गौरतलब है कि PSTET परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी पंजाब सरकार द्वारा पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ाने के लिए निकाली जाने वाली शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं। यह परीक्षा राज्य में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम मानी जाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!