आग लगने से जलकर राख हुआ गरीब का आशियाना, देखें वीडियो

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Aug, 2020 04:39 PM

गांव हाकेवाला में बुधवार सुबह एल.पी.जी. सिलेंडर को आग लगने के कारण घर का सामान जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार.......

फिरोजपुर(मल्होत्रा, कुमार): गांव हाकेवाला में बुधवार सुबह एल.पी.जी. सिलेंडर को आग लगने के कारण घर का सामान जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह गांव हाकेवाला ने बताया कि बुधवार सुबह वह नया सिलेंडर लगा रहा था तो सिलेंडर में से गैस लीक हो रही थी, जिसका उसे पता नहीं चला।

उसने जब कमरे की लाईट जगाई तो गैस के कारण पूरे कमरे में आग की लपटें फैल गई। वह शोर मचाता हुआ बाहर निकला और अपने पारिवारिक सदस्यों को बाहर निकाला। लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की गई और फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। सुरजीत सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण उसके घर के दोनों कमरों में पड़ा सारा सामान और धान की बीजाई का काम कर इकट्ठी की नकद राशि जल कर राख हो गई।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!