पठानकोट में महिला ने खुद को पेट्रोल डालकर लगाई आग, 80 फीसदी झुलसी

Edited By Vatika,Updated: 04 Sep, 2026 10:24 AM

commit suicide

पठानकोट शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आग की चपेट में आने से महिला करीब 80 फीसदी झुलस गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने नशे के आदी बेटे पर पैसों के लिए परेशान करने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका बेटा लगातार पैसों को लेकर उसे परेशान करता था। इतना ही नहीं, बेटे पर अपनी मां की बालियां छीनने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल घटना के सही कारणों और पूरे मामले की स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!