पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, 2 गिरफ्तार, हाथ-पांव बांधे हुए मिला था शव

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Dec, 2025 06:55 PM

police solved the mystery of the blind murder

कमिश्नरेट पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है, जिसमें एक वृद्ध के हाथ-पांव बांधे हुए शव बरामद हुआ था। वारदात 12 दिसम्बर मध्य रात्रि हाथी गेट क्षेत्र की है, जिसमें 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान मुस्ताक अहमद व विशाल सिंह के रूप में...

अमृतसर (संजीव): कमिश्नरेट पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है, जिसमें एक वृद्ध के हाथ-पांव बांधे हुए शव बरामद हुआ था। वारदात 12 दिसम्बर मध्य रात्रि हाथी गेट क्षेत्र की है, जिसमें 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान मुस्ताक अहमद व विशाल सिंह के रूप में हुई।

इस संबंध में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान बताया कि आरोपी चोरी की नीयत से दुकान के अंदर गए थे, जहां वृद्ध यशपाल सो रहा था। यशपाल जूते बेचने का काम करता था और आधा शटर बंद कर दुकान में ही सो जाया करता था। आरोपियों ने जब दुकान के अंदर किसी व्यक्ति को सोते हुए देखा और यशपाल के साथ हाथापाई हुई तो दोनो आरोपियों ने उसकी हत्या कर डाली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!