पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, डेढ किलो हैरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Dec, 2025 12:55 AM

police achieve success 2 accused arrested with 1 5 kg heroin

सी.आई.ए. 2 ने डेढ़ किलो हैरोइन समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया। एस.पी. देहाती हीना गुप्ता सी.आई.ए. 2 ने जीदा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की हुई थी।

बठिंडा (विजय) : सी.आई.ए. 2 ने डेढ़ किलो हैरोइन समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया। एस.पी. देहाती हीना गुप्ता सी.आई.ए. 2 ने जीदा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने कार में सवार 2 आरोपियों मनप्रीत सिंह उर्फ माना निवासी कोटभारा, बठिंडा और संदीप सिह उर्फ दीपू , निवासी मुल्तानिया रोड को रोका और कार की तलाशी ली तो डेढ़ किलो हैरोइन बरामद कर कार चालक समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने नेहियावाला थाने में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और उनसे पूरी पूछताछ की जाएगी, जिससे और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!