सोशल मीडिया पर छाई एस.डी.एम. की कविता, 3 दिन में मिले 1 लाख से ज्यादा लाइक्स

Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Feb, 2020 03:18 PM

poem of sdm on social media got more than 1 lakh likes

मोगा के एस.डी.एम. रह चुके गुरविंदर सिंह जौहल की एक कविता इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मोगा: मोगा के एस.डी.एम. रह चुके गुरविंदर सिंह जौहल की एक कविता इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 23 फरवरी को बठिंडा में कवि दरबार में पढ़ी गई कविता को अब तक एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। एस.डी.एम. जौहल वर्तमान में फगवाड़ा के एस.डी.एम. हैं।

पी.सी.एस. अधिकारी जौहल ने बताया कि करीब 15-16 साल की उम्र से ही वह कविताएं लिख रहे हैं। प्रशासनिक कामकाज में व्यस्त होने के बावजूद जब भी कवि दरबार या साहित्यक प्रोग्राम में न्योता मिलता है तो उनकी पूरी कोशिश रहती है कि वह उसे न छोड़ें। बठिंडा में 23 फरवरी को वहां के साहित्यकारों की संस्था ‘कलम पंज-आब’ ने कवि दरबार का आयोजन किया था, जिसमें उन्हें न्योता दिया गया था। उनका मानना है कि कविता आत्मा की आवाज होती है। उन्होंने इस कविता द्वारा जीवन की कड़वी सच्चाई से लोगों को रूबरू करवाने की कोशिश की है। 

कविता की कुछ लाईनें
'बड़े ही अजब मैं तेरे गरां दे लोग डिट्ठे ने,
दिलों नमकीन हन सारे, ज़ुबानों बहुत मिट्ठे ने,
जिन्नां दे वेखदे महलां नूं, ऐवें झुरदा रहनां,
ओनां दे महल उच्चे हन पर किरदार गिट्ठे ने।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!