Navjot Singh Sidhu ने बच्चों के नाम किए अपने घर, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

Edited By VANSH Sharma,Updated: 22 Mar, 2026 08:48 PM

navjot singh sidhu transfers ownership of his home to his children

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने जीवन का एक भावुक फैसला लेते हुए अपने दोनों घर बच्चों के नाम कर दिए हैं।

पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने जीवन का एक भावुक फैसला लेते हुए अपने दोनों घर बच्चों के नाम कर दिए हैं। सिद्धू ने अमृतसर स्थित अपना आलीशान घर बेटी राबिया को सौंप दिया है, जबकि पटियाला का पुश्तैनी मकान बेटे करन के नाम कर दिया है। इस खास मौके की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भावनात्मक संदेश भी लिखा।

PunjabKesari

सिद्धू ने बताया कि अमृतसर का यह घर उन्होंने अपनी मां पार्वती के आशीर्वाद और अपने वचन को निभाने के लिए बनाया था। उन्होंने कहा कि राजनीति से एक भी पैसा लिए बिना अपनी मेहनत और ईमानदारी से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि 2022 से 2024 के बीच वह टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने Bigg Boss, The Kapil Sharma Show, StarPlus और हिंदी कमेंट्री जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काम किया और इसी दौरान अपने सपनों का घर तैयार किया।

PunjabKesari

अमृतसर में बना यह आलीशान घर करीब 1.1 एकड़ में फैला हुआ है, जिसे 2014-15 के दौरान लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया था। घर में स्विमिंग पूल, जिम, स्पा, भव्य मंदिर, सिंगापुर से मंगवाया गया शिवलिंग और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई है। गृह प्रवेश के दौरान उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी उनके साथ मौजूद रहीं और परिवार ने इस खास पल को साथ मिलकर सेलिब्रेट किया।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!