Edited By Kamini,Updated: 07 Jan, 2022 03:37 PM

पी.एम. सुरक्षा मुद्दे पर गरमाई राजनीति के बाद आज नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान उन्होंने प्रधानामंत्री मामले को लेकर बातचीत की। पंजाब में पी.एम. मोदी की जान को कोई खतरा नहीं था। उन्होंने कहा कि यह एक ड्रामेबाजी है। पी.एम. की...
चंडीगढ़: पी.एम. सुरक्षा मुद्दे पर गरमाई राजनीति के बाद आज नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान उन्होंने प्रधानामंत्री मामले को लेकर बातचीत की। पंजाब में पी.एम. मोदी की जान को कोई खतरा नहीं था। उन्होंने कहा कि यह एक ड्रामेबाजी है। पी.एम. की सुरक्षा की बात को बढ़ाना ड्रामा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोई प्लान नहीं था वह सड़क रास्ते से जाएंगे यह अचानक से क्यों बदला गया है। पी.एम. क्यों सड़क के रास्ते गए। सिद्धू ने कहा नरेंद्र मोदी सिर्फ बीजेपी के पी.एम. नहीं है वह पूरे देश के हैं। उनकी जान की कीमत बच्चा-बच्चा जानता है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने किसानों का पक्ष लेते हुए कहा कि दिल्ली में साल-डेढ़ साल से किसानों धरने पर बैठे रहे उन्होंने तब भी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया था। किसान अपनी मांगो लेकर धरने पर बैठे थे वह किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा सकते। सिद्धू आरोप लगाते हुए कहा कि रैली में लोग कम थे इसलिए यह ड्रामा रचा जा रहा है। क्योंकि रैली में 70 हजार कुर्सियों का इंतजाम किया गया था जो काफी हद तक खाली थी। बेइजती से बचने के लिए ऐसा ड्रामा किया गया है। पंजाब व पंजाबियत पर कालियत कोशिश की जा रही है क्या आई.बी., सैंट्रल एजैंसियां इसमें जिम्मेदार नहीं है। सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिहं पर निशाना साधा उन्होंने कहा वह भाजपा का तोता बन गए है।
पंजाब को जानबूझ कर बदनाम किया जा रहा है। एक रैली दौरान उत्तरप्रदेश में भी पी.एम. ट्रैफिक में फंस गए थे तब क्यों नहीं कहा गया वह जिंदा वापस दिल्ली आ गए हैं। तब योगी नाथ की सरकार पर सुरक्षा को लेकर क्यों सवाल नहीं उठाए गए। रैली फ्लॉप होने के बाद षड्यंत्र रचा गया पंजाब में पी.एम. की सुरक्षा को खतरा है। पंजाब को बदनाम कर बीजेपी अपना फायदा करना चाहती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here