Ludhiana के रिहायशी इलाके में पेट्रोल अटैक, घर में लगाई आग, CCTV में कैद 4 संदिग्ध

Edited By Vatika,Updated: 21 Apr, 2026 03:33 PM

petrol attack in residential area of  ludhiana

घटना रात करीब 8:34 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि

लुधियाना (गणेश/सचिन): शहर की शंकर कॉलोनी में गत रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ अज्ञात युवकों ने एक घर को निशाना बनाते हुए पेट्रोल से भरा पैकेट फेंककर आग लगा दी। घटना रात करीब 8:34 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के परदे और अन्य सामान जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य सुरक्षित बच गए।

“गाड़ी मेरी है, जैसे मर्जी चलाऊं”
जानकारी के अनुसार, घटना से पहले इलाके में एक्टिवा सवार एक युवक का विवाद हुआ था। आरोप है कि युवक ने गाली-गलौच करते हुए खुद को दबंग बताया और कहा, “गाड़ी मेरी है, जैसे मर्जी चलाऊं।” इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के साथ हाथापाई भी हुई। एक महिला ने कहा कि अगर उनके बच्चे को कुछ हो जाता तो जिम्मेदार कौन होता। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी की पहचान “बंटू” के रूप में हुई है, जो पहले भी कई मामलों में शामिल रह चुका है और इलाके में दहशत फैलाता रहा है। इस संबंध में थाना तिब्बा में शिकायत भी दी जा चुकी है। लोगों का कहना है कि आरोपी को घर से बेदखल किए जाने के बावजूद वह आसपास ही रहकर लोगों को धमकाता है। 

CCTV कैमरों में कैद हो गई
घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें 4 संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!