‘तेरा हाल भी तेरे छोटे भाई जैसा करेंगे’, कत्ल केस में जमानत पर आए BJP नेता के बेटे ने दी जान से मारने की धमकी

Edited By Kamini,Updated: 03 Oct, 2026 11:23 AM

person out on bail issued a threat

अमरपुरा इलाके में भाई के बहुचर्चित कत्ल केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी द्वारा पीड़ित परिवार को सरेआम धमकाने और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): अमरपुरा इलाके में भाई के बहुचर्चित कत्ल केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी द्वारा पीड़ित परिवार को सरेआम धमकाने और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। मृतक के भाई गगनदीप सिंह उर्फ मनी खेड़ा ने पुलिस को दिए आधिकारिक बयानों में आरोप लगाया है कि कत्ल केस में जमानत पर चल रहे भाजपा नेता के बेटे जतिंदरपाल सिंह सनी ने अपने एक आपराधिक छवि वाले साथी बबलू पंडित के साथ मिलकर उनका रास्ता रोका, मारपीट की और छोटे भाई जैसा ही खौफनाक अंजाम भुगतने की खुली धमकी दी। आरोपियों ने युवक की एक्टिवा की चाबी भी छीन ली। इस मामलें में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में गगनदीप सिंह उर्फ मनी खेड़ा ने बताया कि सुबह करीब 8.20 बजे उनकी गली में रहने वाला अश्वनी मेहता उनके घर गया था। अश्वनी ने उसे बताया कि आरोपी सनी ने उसे बेवजह गंदी-गंदी गालियां निकाली हैं और धमकियां दी हैं। इस पर मनी खेड़ा ने कहा कि किसी से झगड़ा करने की बजाय सीधे थाने जाकर कानूनी कार्रवाई करवाते हैं। जब दोनों एक्टिवा पर सवार होकर थाने की तरफ निकले, तो गली के मोड़ पर टोनी करियाना स्टोर के बिल्कुल सामने आरोपी जतिंदरपाल सिंह सनी अपने साथी बबलू पंडित के साथ खड़ा मिला। पीड़ित के अनुसार, बबलू पंडित पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उन्हें देखते ही सनी ने अभद्र टिप्पणी की। जब मनी खेड़ा ने गाली-गलौज और रास्ते में रोकने का कारण पूछा, तो आरोपी तैश में आ गया और बोला, मैं तो ऐसे ही बोलूंगा, तेरा हाल भी तेरे छोटे भाई जैसा ही करेंगे। इस पर मनी खेड़ा ने उसे याद दिलाया कि माननीय हाईकोर्ट का सख्त आदेश है कि वह उनके घर से 100 मीटर के दायरे में नहीं आ सकता, फिर वह उनकी गली के मोड़ पर क्या कर रहा है? इस पर आरोपी ने खुलेआम कानून को चुनौती देते हुए कहा, मैं किसी कोर्ट-कचहरी को नहीं मानता और कानून को अपनी जेब में रखता हूं। तू फैसला तो करता नहीं, अब जो करना है कर ले।

विवाद बढ़ता देख आरोपी सनी ने अश्वनी मेहता की एक्टिवा की चाबी जबरन छीन ली। जब उसने चाबी वापस करने को कहा, तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोपियों ने दोबारा धमकाते हुए कहा कि उसका हश्र भी उसके छोटे भाई जैसा ही किया जाएगा। यहा बता दें कि आरोपी सन्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनी खेड़ा के छोटे भाई का घर में घुसकर कत्ल कर दिया था। उस मामले में फिलहाल जमानत पर बाहर घूम रहा है। वहीं, पीड़ित मनी खेड़ा ने पुलिस प्रशासन को दी शिकायत में कहा कि वह घर में अकेले कमाने वाले हैं और उनके 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं। उन्हें सुबह-सवेरे और देर रात काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलना पड़ता है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि आरोपी और उसके साथी हाई कोर्ट के आदेशों के बावजूद उनकी गली के नुक्कड़ पर खड़े होकर लगातार उनकी रेकी करते हैं।

आरोपी के कई नामी क्रिमिनल गैंगस्टरों के साथ सीधे संबंध हैं, जिससे उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान का गहरा खतरा बना हुआ है। मनी खेड़ा ने कमिश्नरेट पुलिस और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि माननीय हाई कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन करने और दोबारा धमकियां देने के आरोप में जतिंदरपाल सनी की जमानत तुरंत रद्द करवाई जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मनी की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने अब आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ सन्नी और उसके साथ बबलू पंडित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!