Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Nov, 2019 02:57 PM
पाकिस्तान द्वारा श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए पासपोर्ट की शर्त को खत्म करने के साथ-साथ बहुत सी पाबंदियां और हिदायतें भी संगतों के लिए जारी की गई हैं।
अमृतसर, गुरदासपुर: पाकिस्तान द्वारा श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए पासपोर्ट की शर्त को खत्म करने के साथ-साथ बहुत सी पाबंदियां और हिदायतें भी संगतों के लिए जारी की गई हैं। यात्रा पर जाने के समय श्रद्धालु अपने साथ 11 हजार रुपए भारतीय करंसी के साथ 7 किलो तक के सामान का बैग लेकर जा सकते हैं। कॉरिडोर का रास्ता संगत के लिए सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ही खुलेगा। एक दिन में 5 हजार सिख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए इस कॉरिडोर द्वारा गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जा सकेंगे।
इन चीजों पर होगी सख्त पाबंदी
- हथियार, नकली करंसी और सिक्के नहीं ले जा सकते।
- रेडियो ट्रांसमीटर, जो आम उपयोग हेतू नहीं, उसकी इजाजत नहीं हैं।
- सैटेलाइट मोबाइल फोन की मनाही।
- वाई-फाई और ब्रॉडबैंड यंत्रों पर मनाही। इसी के साथ आपके मोबाइल में इंटरनेट नहीं होना चाहिए।
- ऊंची आवाज में संगीत बजाना और दूसरों की तस्वीरें लेना भी मना है।
- सोने-चांदी जैसी धातुओं से बनी चीजों की मनाही।
- नशीले पदार्थों पर सख्त मनाही।
- नक्शा, साहित्य से जुड़ी चीजों पर मनाही।
- मीडिया से जुड़ी चीजों पर मनाही।
- झंडे और बैनर ले जाने पर मनाही।