अगर आप भी जेब में रखते हैं 500 रुपए का नोट, तो जानें क्या है सच

Edited By Urmila,Updated: 16 Feb, 2026 03:56 PM

500 rupee note turns out to be fake

यह माना जा रहा था कि पाकिस्तान ड्रोन से हैरोइन या हथियार ही नहीं बल्कि नकली 500 रुपए के नोट भी भेजे जा रहे हैं।

फिरोजपुर (कुमार): यह माना जा रहा था कि पाकिस्तान ड्रोन से हैरोइन या हथियार ही नहीं बल्कि नकली 500 रुपए के नोट भी भेजे जा रहे हैं। इस बात की आशंकाएं और बढ़ गई जब फिरोजपुर शहर में ‘काले दी हट्टी’ नाम की कपड़े की दुकान चला रहे दुकानदार अश्विनी कुमार अरोड़ा वासी इच्छे वाला रोड फिरोजपुर शहर ने बताया कि वह अपनी जेब में रखे हुए पैसे निकालना भूल गया तो और जेब में रह गए यह 500 रुपए के नोट कपड़ों के साथ ही धूल गए।

500 rupees fake

उन्होंने बताया कि इनमें से एक 500 के नोट का एक तरफ से प्रिंट पूरी तरह से गायब हो गया और इस नोट के फ्रंट और बैक दोनों साइड अलग-अलग हो गए और वह नोट के 2 हिस्से देखकर हैरान रह गए। माना जा रहा है कि यह नोट नकली था जो किसी ग्राहक ने उनको दे दिया था। अश्वनी कुमार अरोड़ा ने लोगों से अपील की है कि वह 500 रुपए के नोट लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि कहीं उनको दिया जा रहा 500 रुपए का नोट निकली तो नहीं ?

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!