अंतिम दर्शन के लिए पार्टी दफ्तर पहुंचा स.बादल का पार्थिव शरीर, तस्वीरें आई सामने

Edited By Vatika,Updated: 26 Apr, 2023 11:37 AM

parkash singh badal death

दोपहर 12 बजे के बाद चंडीगढ़ से बठिंडा के लिए शव यात्रा निकाली जाएगी। वहीं कल यानी गुरुवार को उनका संस्कार पैतृक गांव बादल में दोपहर 1 बजे किया जाएगा।

चंडीगढ़ः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को फोर्टिस अस्पताल से अकाली दल के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में लाया गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उनको अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं।

PunjabKesari


दोपहर 12 बजे के बाद चंडीगढ़ से बठिंडा के लिए शव यात्रा निकाली जाएगी। वहीं कल यानी गुरुवार को उनका संस्कार पैतृक गांव बादल में दोपहर 1 बजे किया जाएगा।

PunjabKesari


गौरतलब है कि प्रकाश सिंह बादल पिछले कई दिनों से फोर्टिस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिन पहले उन्हें आई.सी.यू. में शिफ्ट किया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे थे। प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे और एक बार केंद्र में कृषि मंत्री रहे।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!