Edited By Mohit,Updated: 27 May, 2019 03:35 PM
लोकसभा क्षेत्र बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल की जीत के बाद आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हल्का लंबी के गांवो में दौरा करके लोगों का धन्यवाद किया व...........
मलोट (गोयल, जज): लोकसभा क्षेत्र बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल की जीत के बाद आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हल्का लंबी के गांवो में दौरा करके लोगों का धन्यवाद किया व काग्रेंस पर हमला करते हुए धुरी में घटित घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे संबंधी मांग की।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब के लोगों की समस्याओ से अवगत हुए व उनको समाधान का भरोसा दिया। प्रकाश सिंह बादल ने गांव मानीखेडा, भाईकेरा, बलोचकेरा के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिखों की सबसे ज्यादा चिंता अकाली दल को है। काग्रेंस ने हमेशा सिखों को नुक्सान पहुंचाया है। बादल ने धुरी में एक बच्ची के साथ घटित घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से इस्तीफा मांगा।
आम आदमी पार्टी पर उन्होंने कहा कि अब यह पार्टी पंजाब में लगभग समाप्त हो चुकी है। अमरेन्द्र सिंह राजा वड़िंग द्वारा पुलिस अफसरों को दिए गए धमकी भरे विवादित ब्यान पर उन्होंने कहा कि ऐसी बयानबाजी देना बहुत गलत है।