Edited By VANSH Sharma,Updated: 18 May, 2025 04:46 PM

यह आदेश आज से ही लागू हो गया है।
लुधियाना (विक्की) : लुधियाना के चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) पवलीन सिंह ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 4, लुधियाना से जुड़े केस अब एक नए न्यायिक अधिकारी को सौंपे गए हैं।
इस आदेश के अनुसार, अब तक यह पुलिस स्टेशन विभा राणा, JMIC के अधीन था, लेकिन अब इसके केस मानव गर्ग, JMIC को ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इसका उद्देश्य अदालतों में आपराधिक मामलों का सही और समान बंटवारा करना है। अब इस पुलिस स्टेशन से संबंधित नए केस सीधे मानव गर्ग की अदालत में दर्ज होंगे। साथ ही, जो पेंडिंग केस हैं, वे भी अब उनकी अदालत में भेजे जाएंगे। यह आदेश आज से ही लागू हो गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here