Online बिजली बिल भरने वाले हो जाएं सावधान! कहीं आपके साथ न हो जाए ऐसा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Sep, 2021 11:07 AM

online electricity bill payers be careful lest this happen to you

ऑनलाइन बिजली का बिल भरने वाले अब सावधान हो जाएं क्योंकि साइबर ठगों की नज़र उन पर है। साइबर ठगों ने ऑनलाइन बिल......

लुधियाना(राज): ऑनलाइन बिजली का बिल भरने वाले अब सावधान हो जाएं क्योंकि साइबर ठगों की नज़र उन पर है। साइबर ठगों ने ऑनलाइन बिल भरने वालों के साथ ठगी का नया तरीका ढूंढ लिया है। पे-यू का लिंक भेज कर अब लोगों के साथ ठगी की जा रही है। साइबर ठगों द्वारा भेजे गए पे-यू के लिंक का प्रयोग कर लुधियाना के दो व्यापारी लाखों रुपए गंवा चुके हैं। इन दो मामलों में साइबर सैल की पुलिस जांच कर रही है और उन्होंने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

साइबर सैल-2 जतिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास दो ऐसी शिकायतें पहुंची हैं, जिनमें साइबर ठगों ने पे-यू का लिंक भेज कर दो कारोबारियों से लाखों रुपए ठग लिए। इस बात का पता उन्हें उस समय चला, जब अगले बिल पर पिछली पेमेंट एड होकर आई। पहले केस में कारोबारी कपिल गुप्ता ने शिकायत दी है कि उन्होंने अपनी फैक्ट्री का करीब 2 लाख 48 हज़ार बिजली का बिल उसके मोबाइल पर आए पे-यू के लिंक पर भर दिया था परन्तु उसे एक महीने बाद पता चला कि उसकी अदायगी बिजली विभाग को नहीं हुई। इसी तरह दूसरी शिकायत परमजीत सिंह की मिली है, जिसमें उसने करीब 3 लाख 50 हज़ार रुपए का बिल पे-यू के लिंक द्वारा भरा था, जो उसके बिजली विभाग के अकाउंट में जमा नहीं हुआ।

एस.आई. जतिंदर सिंह ने बताया कि जब दोनों मामलों की जांच शुरू की तो पता चला कि उनके मोबाइल पर आया पे-यू का लिंक साइबर ठगों की ओर से भेजा गया था, जो ऑनलाइन बिजली बिल के नाम पर लोगों के साथ ठगी मार रहे हैं। उनका कहना है कि कोई और व्यक्ति ऐसी ठगी का शिकार न हो, इसलिए पुलिस कमिश्नर के ऑफिशियल फेसबुक और अन्य सोशल पेज पर इस संबंधी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इंचार्ज जतिन्दर सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह मोबाइल पर आए किसी तरह के पे-यू लिंक द्वारा बिजली बिल के पैसे जमा न करवाएं, बल्कि बिजली विभाग की ऑफिशियल वैबसाइट पर जाकर ही ऑनलाइन बिल भरें।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!