बजरी से भरा टिप्पर पलटा, बिजली के खंभे-तार टूटे, इलाके की सप्लाई ठप्प

Edited By Vatika,Updated: 16 Mar, 2026 02:46 PM

accident

इलाके में टिप्परों के कारण होने वाले हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

हाजीपुर(जोशी): इलाके में टिप्परों के कारण होने वाले हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में रविवार रात हाजीपुर-मानसर रोड पर स्थित ठाकुर फिलिंग स्टेशन के सामने बजरी से भरा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में बिजली विभाग के ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा, जिससे इलाके की बिजली सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरी से लदा यह टिप्पर मानसर की ओर से हाजीपुर की तरफ आ रहा था। जब वाहन संधवाल के पास ठाकुर फिलिंग स्टेशन के नजदीक पहुंचा तो अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टिप्पर को भी काफी नुकसान हुआ और साथ ही बिजली के खंभों व तारों को भी भारी क्षति पहुंची।

गनीमत रही कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टिप्पर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं बिजली गुल होने के कारण इलाके के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि खराब मौसम और तेज बारिश के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!