Edited By Kamini,Updated: 22 Feb, 2022 09:24 PM

यू.ए.ई. (संयुक्त अरब अमीरात) ने सभी विदेशी यात्रियों के लिए कोरोना पाबंदियों में ढील दी है। भारत से यू.ए.ई. जाने वाले यात्रियों को अब ज्यादा परेशानी ..........
जालंधर (सुधीर): यू.ए.ई. (संयुक्त अरब अमीरात) ने सभी विदेशी यात्रियों के लिए कोरोना पाबंदियों में ढील दी है। भारत से यू.ए.ई. जाने वाले यात्रियों को अब ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यू.ए.ई. की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब आर.टी.पी.सी.आर. से गुजरना होगा, लेकिन भारत के यात्रियों को अब हवाई अड्डों पर रैपिड टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं होगी। भारत से यू.ए.ई. जाने वाले यात्रियों को अब 72 घंटे पहले आर.टी.पी.सी.आर. की रिपोर्ट साथ लेकर जाना होगी तथा भारत से हवाई अड्डे पर कोई रैपिड टेस्ट नहीं होगा। यात्रियों को अब 6 घंटे पहले हवाई अड्डे पर नहीं पहुंचना होगा।
दरअसल कोरोना महामारी में यू.ए.ई. समेत कई देशों ने अपने यहां आने वालों यात्रियों पर पाबंदियां सख्त कर दी थी। यू.ए.ई. की यात्रा करने वाले यात्रियों को दिल्ली से पहली उड़ान से 6 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचना पड़ता था, जहां उनका आर.टी.पी.सी.आर. कोरोना टैस्ट होता था। रिपोर्ट नेगटिव आने के बाद ही यात्री आगे की यात्रा कर सकता था। इसके बाद यू.ए.ई. हवाई अड्डे पर उतरने के बाद दोबारा आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट कराना पड़ता था। इसकी रिपोर्ट आने में 2 से 3 घंटे का समय लग जाता था। इसमें यात्रियों का काफी समय बर्बाद होता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब यू.ए.ई. में उतरने के बाद रैपिड टेस्ट होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here