नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, ससुराल से मिला शव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 May, 2020 02:32 PM

newly married woman died in suspicious condition

नवांशहर के गांव मझौट में एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर......

नवांशहर: नवांशहर के गांव मझौट में एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए मृतका के पिता ने बताया कि उन्हें किसी रिश्तेदार ने फोन पर घटना की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही वह तुरंत मझौट पहुंच गए। मृतका के गले पर कुछ निशान थे, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसका गला घोंट कर कत्ल किया गया है। उन्होंने बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। इसी के चलते उन्हें शक है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। मृतका के परिवार वालों ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिवार वालों के बयान लेने के बाद ससुराल के 6 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिनमें से 3 की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि 3 की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि बाकी लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!