विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ'त, 4 महीने की गर्भवती थी महिला!

Edited By Urmila,Updated: 01 Jul, 2026 04:31 PM

married woman dies under suspicious circumstances

बटाला के निकटवर्ती गांव भंबोई में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है।

बटाला (बेरी): बटाला के निकटवर्ती गांव भंबोई में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतका की माता कुलविन्द्र कौर पत्नी सर्बजीत सिंह निवासी हसनपुर कलां ने बताया कि उनकी लड़की रूबी का विवाह वर्ष 2024 में गांव भंबोई के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुआ था। उन्होंने कहा कि विवाह के बाद उसकी एक सात महीने की बेटी है और वह इस समय लगभग चार महीने की गर्भवती भी थी।

उन्होंने कहा कि विवाह के बाद रूबी को ससुराल वालों द्वारा लगातार तंग परेशान किया जाता था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। कुलविन्द्र कौर ने बताया कि आज उनको सूचना मिली थी कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को मारपीट करने के बाद ससुराल वालों द्वारा मार दिया गया है।

उन्होंने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और उनकी बेटी की मौत के जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना रंगड़ नंगल की पुलिस ने मौके पर पहुचंकर शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल बटाला के डैड हाऊस में रखवा दिया गया है।

इस सबंधी जब थाना रंगड़ नंगल के एस.एच.ओ. हरमीक सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और जांच दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!