घर से नकदी और गहने लेकर संदिग्ध हालातों में लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग लड़की, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 21 Jun, 2026 11:23 AM

13 year old girl missing under suspicious circumstances

महानगर में नाबालिग बच्चों के संदिग्ध हालातों में लापता होने और उन्हें बहला-फुसलाकर अगवा करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

लुधियाना (राज): महानगर में नाबालिग बच्चों के संदिग्ध हालातों में लापता होने और उन्हें बहला-फुसलाकर अगवा करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक चिंताजनक मामला थाना टिब्बा इलाके में सामने आया है, जहां एक 13 साल की मासूम बच्ची रात के समय अपने घर से हजारों की नकदी, सोने के आभूषण और मोबाइल फोन लेकर अचानक कहीं चली गई। पीड़ित पिता ने अपनी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा निजी स्वार्थ के लिए बंधक बनाकर या छिपाकर रखने की गंभीर आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित पिता सरवेश कुमार ने बताया कि उनकी छोटी बेटी प्रिया कुमारी (उम्र करीब 13 वर्ष) बीती 18 और 19 जून की दरमियानी रात को घर पर मौजूद थी। रात के समय जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तो प्रिया बिना किसी को कुछ बताए चुपचाप घर से कहीं निकल गई। सुबह जब परिवार जागा तो प्रिया को घर पर न देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने जब घर के अंदर सामान की जांच की, तो पता चला कि घर से गायब होने के दौरान प्रिया अपने साथ ₹7000 की नगदी, सोने की एक जोड़ नाक का कोका (नथ) और एक मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई है। 

बेटी के अचानक गायब होने से परेशान पिता और रिश्तेदारों ने उसकी आसपास के इलाकों, दोस्तों और सभी संभावित ठिकानों पर काफी तलाश की, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी प्रिया कुमारी का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। थक-हारकर पीड़ित पिता ने पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। सरवेश कुमार ने पुलिस के सामने गंभीर अंदेशा और शक जाहिर किया है कि उनकी नाबालिग बेटी को किसी अज्ञात शातिर व्यक्ति ने अपने किसी निजी स्वार्थ या गलत इरादे से बहला-फुसलाकर कहीं छुपाकर रखा हुआ है या उसे बंधक बना लिया है।

नाबालिग लड़की के लापता होने और पिता के इस गंभीर बयान को देखते हुए स्थानीय थाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ नाबालिग का अपहरण करने और उसे गलत इरादे से छुपाकर रखने की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें बच्ची के साथ गए मोबाइल फोन की लोकेशन को ट्रेस करने में जुटी हैं और घर के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि जल्द से जल्द बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!