Edited By Kamini,Updated: 20 Jun, 2026 01:14 PM

विवाहित व्यक्ति द्वारा सुसाइड मामले में हैरानीजनक खुलासा हुआ है।
फगवाड़ा (जलोटा): विवाहित व्यक्ति द्वारा सुसाइड मामले में हैरानीजनक खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, फगवाड़ा के सुभाष नगर में परिवार के इकलौते बेटे और 2 बहनों के भाई भरत शर्मा के संदिग्ध हालात में सुसाइड कर लिया। मृतक भरत शर्मा पुत्र स्वर्गीय कुलभूषण की शादी अभी डेढ़ महीने पहले ही हुई थी।
बड़ा खुलासा करते हुए मृतक के जीजा जिम्मी करवाल पुत्र इंद्रजीत करवाल निवासी मोहल्ला बेदियां, खलवाड़ा गेट, फगवाड़ा ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भरत शर्मा अपनी पत्नी साक्षी लाहौरिया, ससुर अनिल लाहौरिया और सास मोना लाहौरिया (सभी निवासी नवांशहर) की लगातार परेशान करने की वजह से बहुत मानसिक तनाव में था। इसी परेशानी की वजह से उसने अपने कमरे के पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
इस शिकायत के आधार पर सिटी फगवाड़ा पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक, तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस मामले की अच्छी तरह से जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here