Edited By Urmila,Updated: 24 Jun, 2026 01:18 PM

घर से रोजी-रोटी कमाने दुबई गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत होने की खबर मिली है।
तरनतारन/खडूर साहिब (गिल) : घर से रोजी-रोटी कमाने दुबई गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत होने की खबर मिली है। मृतक की पहचान बिक्रमजीत सिंह (25) निवासी गांव मंडाला तरनतारन के रूप में हुई है। बिक्रमजीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जैसे ही परिवार को उसकी मौत की खबर पता चली, शोक की लहर दौड़ गई।
मीडिया से बात करते हुए परिवार वालों ने बताया कि बिक्रमजीत करीब सवा साल पहले रोजी-रोटी कमाने दुबई गया था, जिसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार वालों ने पंजाब सरकार और भारत सरकार और समाजसेवियों से मृतक युवक का शव घर लाने की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here