Chandigarh में 22-23 तारीख को गरज-तूफान के साथ बारिश, पढ़ें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Edited By Vatika,Updated: 22 Aug, 2026 12:27 PM

chandigarh weather

हाल ही में हुई बारिश के बाद ट्राईसिटी में मौसम अस्थिर रहने की संभावना है।

चंडीगढ़: हाल ही में हुई बारिश के बाद ट्राईसिटी में मौसम अस्थिर रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। 22 और 23 अगस्त को गरज-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, 24 से 26 अगस्त तक मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।

24 से 26 अगस्त के बीच बादल छाए रहने की संभावना
इस दौरान अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को ट्राईसिटी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 23 अगस्त को भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद 24 अगस्त को तापमान 37 डिग्री, जबकि 25 और 26 अगस्त को 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात का तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 और 23 अगस्त को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में गरज, बिजली और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, ट्राईसिटी में बारिश का असर एक जैसा नहीं रहेगा और कुछ इलाकों में ही बारिश हो सकती है। 24 से 26 अगस्त के बीच बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश के आसार कम रहेंगे। पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में गरज-तूफान और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश भी हुई।

पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा के भी कुछ इलाकों में बारिश हुई, हालांकि इसका प्रभाव पंजाब की तुलना में कम रहा।  शुक्रवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के आसपास था। मौसम में उमस भी बनी रही और अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत तक दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक भी बारिश शून्य मिलीमीटर रही।

मानसून सीजन में अब तक 550.2 मिलीमीटर बारिश
चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक कुल 550.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 13.7 फीसदी कम है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश होने से बारिश की इस कमी में कुछ सुधार हो सकता है। फिलहाल अगले दो दिनों में ट्राईसिटी में गरज-तूफान और बारिश की संभावना है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!