पहले Love Marriage, फिर विदेश जाने का सपना... 36 लाख गंवाने के बाद Couple ने खाया सल्फास

Edited By Vatika,Updated: 22 Aug, 2026 03:14 PM

first a love marriage then a dream of going abroad

मोहाली के जीरकपुर में एक दंपती ने क्लासमेट और ट्रैवल एजेंट द्वारा लाखों रुपये लेने के

चंडीगढ़ः मोहाली के जीरकपुर में एक दंपती ने क्लासमेट और ट्रैवल एजेंट द्वारा लाखों रुपये लेने के बावजूद विदेश न भेजे जाने से परेशान होकर सल्फास खा लिया। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। मृतका की पहचान जीरकपुर निवासी गगनप्रीत कौर, जो मूल रूप से बरनाला की रहने वाली थी, के रूप में हुई है। वहीं उसके पति हाकम सिंह की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। दोनों ने लव मैरिज की थी।

जानकारी के अनुसार, दोनों ने IELTS करने के बाद विदेश जाने के लिए अपने क्लासमेट के पास 18-18 लाख रुपये, यानी कुल 36 लाख रुपये जमा करवाए थे। आरोप है कि लंबे समय बीत जाने के बावजूद उनके दोस्त ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। इससे परेशान होकर दंपती ने कथित तौर पर सल्फास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान पत्नी गगनप्रीत कौर की मौत हो गई, जबकि पति हाकम सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दूसरी ओर, पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें दंपती ने अपने दोस्त और क्लासमेट को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!