कलयुगी पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर पति को लगाया था करंट, तड़प-तड़प कर हुई थी मौत

Edited By Vatika,Updated: 21 Sep, 2020 02:55 PM

murder

फिरोजपुर के कस्बा ममदोट में करीब 2 साल पहले करंट लगने के कारण व्यक्ति की मौत की मौत हो गई थी

फिरोजपुर (सन्नी चोपड़ा): फिरोजपुर के कस्बा ममदोट में करीब 2 साल पहले करंट लगने के कारण व्यक्ति की मौत की मौत हो गई थी। मृतक की मां ने बहू परमप्रीत और उसके प्रेमी जसविंदर सिंह को ज़िम्मेदार ठहराते हाईकोर्ट में रिट्ट डाली थी। 

इस मामले की गुत्थी को सुलझाते पुलिस ने कथित दोषी जसविन्दर सिंह को गिरफ्तार करने का दावा किया है जबकि परजीत कौर अभी फ़रार बताई जा रही है। इस संबंधित जानकारी देते इंस्पेक्टर अभिनच ने बताया कि 17 दिसंबर 2018 की रात सरबजीत सिंह की करंट लगने के कारण संदिग्ध हालातों में मौत गई थी। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। इससे मृतक की मां ने माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में रिट्ट डाल कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। 

जांच के अंतर्गत 5-11 -2019 को दोषियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया।  इस मामले में मुख्य दोषी जसविन्दर सिंह पुत्र करनैल सिंह गिरफ्तार किया है जबकि उसकी साथी परमप्रीत कौर अभी फ़रार है, जिसे जल्द ही गिरफ्ता कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!