बेटी के प्रेमी को मां ने दी दर्दनाक मौत, इस हालत में मिली लाश

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Sep, 2022 05:16 PM

mother killed his daughter s bf

लड़की से प्यार करने की कीमत युवक ने अपनी जान देकर चुकाई।

बुढलाडा(बांसल) : लड़की से प्यार करने की कीमत युवक ने अपनी जान देकर चुकाई। मिली जानकारी के अनुसार लड़की की मां ने अपने दोस्त और उसके साथी के साथ मिलकर प्रेमी युवक का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान अरमान खान (20) पुत्र बिंदर खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सदर पुलिस बुढलाडा में दिए बयानों के अनुसार मृतक की मां रूकसाना पत्नी बिंदर खान ने बताया कि उसका बेटा अरमान नजदीकी गांव फफड़े भाईके के मेले से घर वापस आया था। अचानक उसे फोन आया और वह घर से चला गया। जब वह लौटा नहीं तो उसकी काफी तलाश की गई। गुरचरण सिंह गुरने कलां के खेतों में ड्रेन के पास एक लाश देखी। उसके बेटे का तेजधार हथियारों से वार कर कत्ल कर दिया गया। मृतक की मां ने जानकारी देते बताया कि उसके बेटे अरमान खान और सुमनदीप कौर के बीच प्रेम संबंध थे। उनका प्रेम संबंध सुमनदीप को मां को पसंद नहीं थे। उन्होंने पहले भी एक दो बार घर आकर जान से मारने की धमकी दी थी। 

उन्होंने आगे बताया कि लड़की की मां के जीवन सिंह नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। वह उनके घर आता-जाता रहता है। उसने अपने एक साथी बलकरण सिंह की मदद से अरमान का कत्ल कर दिया। एस.एच.ओ. सदर इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह ने जानकारी देते बताया कि मृतक की मां के बयानों के आधार पर एक महिला सहित 3 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!