पंजाब में 3 दिन जमकर बरसेगा मानसून

Edited By swetha,Updated: 24 Jul, 2019 08:44 AM

moonsoon in punjab

बिहार, यू.पी. व असम के बाद पंजाब में भी मानसून अपना जलवा दिखा सकता है।

लुधियाना (सलूजा): बिहार, यू.पी. व असम के बाद पंजाब में भी मानसून अपना जलवा दिखा सकता है। ऐसी संभावना पी.ए.यू. व चंडीगढ़ मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने प्र्रकट की है।

PunjabKesari

पी.ए.यू. मौसम विभाग की प्रभारी डा. प्रभजोत कौर व चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरैक्टर डा. सुरिंद्रपाल ने बताया कि मानसून के पंजाब में सरगर्म होने से 24, 25 व 26 जुलाई को जमकर बरसने की संभावना बनी हुई है। 24 जुलाई को पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 25 व 26 जुलाई को लुधियाना, रूपनगर, पटियाला, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, गुरदासपुर, मोहाली व अमृतसर में भारी बारिश होने के आसार हैं।

PunjabKesari

हिमाचल में लगातार बारिश होने से घग्गर में ओवरफ्लो होगा पानी
पटियाला प्रशासन के मुताबिक जब हिमाचल व मारकंडा में लगातार 4-5 दिन बारिश हो, तभी घग्गर में पानी ओवरफ्लो होता है। जहां तक पंजाब में 3 दिन बारिश की बात है, ऐसे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!