कृषि कानून रद्द हो, तांकि किसान, मजदूर व अन्य लोग अपने घरों को लौट सकेंः बैंस

Edited By Mohit,Updated: 18 Jan, 2021 10:49 PM

mla simarjit singh bains

केन्द्र सरकार नए कृषि कानूनों को रद्द कर दे जिससे दिल्ली की हदों पर बैठे हुए किसान, मजदूर...........

लुधियाना (राम): केन्द्र सरकार नए कृषि कानूनों को रद्द कर दे जिससे दिल्ली की हदों पर बैठे हुए किसान, मजदूर और अन्य वर्गों के लोग अपने घरों को वापस लौट सकें। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार को अपनी हठधर्मी छोड़ देनी चाहिए। देश में सिर्फ उद्योगपति ही नहीं रहते, बल्कि किसान, मजदूर और आम वर्ग अपने भारत के निवासी हैं। उक्त बातें लोक इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस ने आज पार्टी वर्करों की अहम मीटिंग दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

इस मौके पर पार्टी द्वारा विधानसभा हलका पूर्वी में कुछ नियुक्तियां भी की गई। पार्टी द्वारा हलका पूर्वी अधीन आते वार्ड नंबर 15 में मुकेश कुमार को यूथ प्रधान नियुक्त किया गया। मनतोश सिंह को मित्र प्रधान, सोनू कुमार को सैक्रेटरी नियुक्त किया गया। मीटिंग दौरान उपस्थित हलका पूर्वी के इंचार्ज गुरजोध सिंह गिल और यूथ इंचार्ज हरजाप सिंह गिल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। मीटिंग में शहरी प्रधान बलदेव सिंह, गगनदीप सिंह सन्नी, वार्ड नंबर 15 प्रधान जयराम मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!