आखिर मिल गई जालंधर से लापता हुई नाबालिग लड़कियां, 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 29 Nov, 2025 10:47 AM

missing girls from jalandhar found

आरोपियों के कब्जे से दोनों लड़कियों को भी बरामद कर लिया गया है।

जालंधर (वरुण): नॉर्थ हलके से 20 नवम्बर को 2 नाबालिग सहेलियों को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाने वाले दोनों युवकों को चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने कठुआ में रेड करके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दोनों लड़कियों को भी बरामद कर लिया गया है। उधर, पीड़ित परिवार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता के.डी. भंडारी का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी वजह से उनके केस पर पुलिस पर एक्शन लिया। 

ए.डी.सी.पी. आकर्षि जैन ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले में थाना-8 की पुलिस ने अज्ञात लड़कों पर केस दर्ज कर लिया था। उनकी लोकेशन जम्मू की आई थी लेकिन सटीक लोकेशन नहीं मिल रही थी। वीरवार को पुलिस को दोनों युवकों की लोकेशन कठुआ की मिली। ऐसे पता लगा कि वह दोनों वहीं के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने तुरंत कठुआ जाकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और लड़कियों को भी बरामद कर लिया।

पुलिस चारों को साथ लेकर जालंधर लौट आई है। दोनों नाबालिग लड़कियों का मेडिकल करवाकर उन्हें उनके परिजनों हवाले कर दिया है। अगर नाबालिग लड़कियों के मेडिकल में दुष्कर्म करने की बात सामने आई तो आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट के अधीन भी धारा जोड़ ली जाएगी। आरोपियों की पहचान महेंद्र पाल और सोनी वर्मा दोनों निवासी वैली कठुआ के रूप में हुई है। बता दें कि दोनों लड़कियों स्कूल के लिए निकली थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी।

इस संबंधी थाना एक की पुलिस को सूचना दी गई थी परन्तु 2 दिन तक कोई एक्शन न होने लड़कियों के परिजनों ने भाजपा नेता के.डी. भंडारी समक्ष मामला रखा। के.डी. भंडारी ने तुरंत सी.पी. धनप्रीत कौर से बात की जिसके बाद स्कूल थाना 8 के इलाके में होने के कारण थाना 8 की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। पीड़ित परिजनों द्वारा दिए लड़कों के मोबाइल नंबर अन्य जानकारियों से आरोपी लड़कों को ट्रेस कर लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!