Indigo की फ्लाइट में महिला यात्री का हंगामा, 3 घंटे देरी से भरी उड़ान

Edited By Vatika,Updated: 20 Aug, 2022 12:55 PM

misbehave indigo flight

सी.आई.एस.एफ. ने 40 वर्षीय महिला को फ्लाइट से बाहर निकाला जिसके बाद शाम करीब 7:30 बजे फ्लाइट दुबई के लिए रवाना हुई।

चंडीगढ़ (लल्लन यादव): चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली फ्लाइट में हैंड बैग रखने को लेकर इंडिगो कर्मचारियों और पैसेंजर के बीच हुई कहासुनी के कारण फ्लाइट ने करीब 3 घंटे देरी से उड़ान भरी। इस कारण पैसेंजरो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सी.आई.एस.एफ. ने 40 वर्षीय महिला को फ्लाइट से बाहर निकाला जिसके बाद शाम करीब 7:30 बजे फ्लाइट दुबई के लिए रवाना हुई।

चंडीगढ़ के रहने वाले विशाल दुबई के निजी स्कूल में मुख्याध्यापक हैं। वह भी दुबई जा रहे थे। उन्होंने बताया कि फ्लाइट संख्या 6ई55 में 40 वर्षीय महिला बुजुर्ग माता-पिता के साथ जा रही थी। जब पैसेंजर बैठने शुरू हुए महिला ने एमरजेंसी द्वार पर हैंड बैग रख दिया। इंडिगो के कर्मचारियों के मना करने पर महिला ने लड़ना शुरू कर दिया। कर्मचारियों व महिला के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सी.आई.एस.एफ. के जवानों को बुलाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने महिला और परिवार को फ्लाइट से बाहर निकाला जिसके बाद फ्लाइट ने चंडीगढ़ से उड़ान भरी।

सिक्योरिटी चैकिंग में भी कर रही थी हंगामा
इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि महिला सिक्योरिटी चैकिंग के दौरान भी काफी बहस कर रही थी। सिक्योरिटी चैकिंग होने के बाद उसने फ्लाइट में भी क्रू मेंबर के साथ भी हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद उसको सी.आई.एस.एफ. की मदद से फ्लाइट से उतारा गया। उन्होंने कहा कि फ्लाइट में दूसरे पैसेंजर परेशान ना हो इस कारण महिला को फ्लाइट से उतारा गया है। चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए इंडिगो फ्लाइट का संचालन सप्ताह में 4 दिन किया जाता है। चंडीगढ़ से दुबई के लिए यह फ्लाइट शाम 4.30 बजे उड़ान भरती है, लेकिन महिला द्वारा हंगामा करने के कारण यह फ्लाइट करीब 3 घंटे देरी रवाना हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!