मीनाक्षी लेखी ने सी.एम. चन्नी पर कसा तंज, 'आप' पर भी साधा निशाना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Feb, 2022 11:23 PM

meenakshi lekhi as c m taunted on channi  aap  also targeted

केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस आपस में लड़ रही है।

लुधियाना (गुप्ता) : केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस आपस में लड़ रही है। सी.एम. चन्नी बिना सेना के सेनापति है। इस बार पंजाब के लोग जहां कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेगें, वहीं केवल चुनावों में पंजाबियो को मुंह दिखाने वाली आम आदमी पार्टी को मुंह नही लगाएंगे। पंजाब भाजपा के प्रवक्ता गुरदीप सिंह गोशा द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने के एक वर्ष के भीतर प्रदेश से नशे व अवैध खनन को खत्म कर दिया जाएगा। 3 माह में आयुष्मान योजना लागू कर दी जाएगी, भारतीय जनता पार्टी पंजाब को ऐसा इन्फ्रास्ट्रक्चर देगी कि युवा विदेशो को रूख करना भूल जाएंगे।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दल किसानों पर केवल राजनीति करते है। भाजपा का एक ही मकसद किसानों का उत्थान है। इसी कारण पंजाब के किसानों को पूरे देश से सबसे ज्यादा एम.एस.पी. दिया गया है। पंजाब के किसानों के लिए केन्द्र सरकार ने जो किया है, वह आज तक किसी सरकार ने नहीं किया। मोदी सरकार ने करतारपुर कोरिडोर खोलकर, हरिमंदिर साहिब के लिए विदेशी चंदा आ सके, इसके लिए एक्ट को मंजूरी दी। दिल्ली दंगो के दोषियों को सजा देने का कार्य किया। हिन्दु-सिख भाईचारे को कायम रखने के लिए सबसे अधिक कुर्बानी भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में दी है। राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर देश और पंजाब के हितों की रक्षा की है। इस बात को पंजाबी समझ गए हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!